Categories: हिमाचल

धर्मशाला: रोप-वे कंपनी के ठेकेदार कामगारों को नहीं दे रहे वेतन, श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

<p>धर्मशाला से मैक्लोडगंज रोप-वे निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा अपने कामगारों के वेतन की अदायगी न करने पर श्रम विभाग ने निर्माण कंपनी टाटा को नोटिस जारी किया है। श्रम विभाग ने यह नोटिस ठेकेदार के साथ-साथ कंपनी मुख्यालय मुबंई भी भेजा है। इसके साथ कंपनी एवं निर्माण ठेकेदार को मंगलवार दोपहर तीन बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से पूर्व कामगारों के वेतन की अदायगी न करने पर श्रम विभाग केस दर्ज करते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक बन रहे रोप-वे निर्माण के 50 कामगार कार्यरत हैं। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने इसमें 25 कामगारों को 50 दिनों से वेतन की अदायगी नहीं की है। इसको लेकर श्रम विभाग ने औचक निरीक्षण करके ठेकेदार के दस्तावेजों की जांच की थी और कामगारों से ब्यान भी लिए थे। निरीक्षण के दौरान कामगारों के आरोप सही पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।</p>

<p>वहीं, अभी कुछ समय पहले ही रोप-वे निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाले रोप-वे की शुरुआती दिनों में ही कामगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है और कंपनी की छवि खराब हो रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1382).jpeg” style=”height:318px; width:380px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

18 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

51 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago