Categories: हिमाचल

आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए धर्मशाला में विशेष बैठक

हिमाचल के नॉर्थ जॉन में आपराधिक गतिविधियों और इनको रोकने के लिए दूसरे विभागों के सहयोग के लिए धर्मशाला में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। नॉर्थ-जॉन के DIG संतोष पटियाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हर प्रकार के अपराधों पर चर्चा की गई और इन्हें कैसे रोका जाए इस पर भी अधिकारियों से सवाल-जबाव किये गए। बैठक में महिला अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

वहीं पुलिस थाना में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। संतोष पटियाल ने कहा कि बैठक में अपराधों और अन्य मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों पर चर्चा की गई है। पूर्व में जिस एरिया में ड्रग पेडलर और ड्रग एडिक्ट अधिक होते थे, उन क्षेत्रों में अब काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में है। ड्रग समाज के लिए बहुत खतरनाक एंगल है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। नशा निवारण निवारण कमेटियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करके नशे के खिलाफ काम किया जा रहा है।

खनन के मामलों में चालान भी बढ़े और जुर्माना भी

डीआईजी ने बताया कि खनन एक्ट में 36 के लगभग विभाग हैं, जिन्हें कार्रवाई का अधिकार है। खनन के मामलों में नार्थन रेंज चालान भी बढ़े हैं, जुर्माना भी बढ़ा है। खनन विभाग का भी ऐसे मामलों में सहयोग लिया जाता है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कार्रवाई में इजाफा किया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस थाना में जो भी व्यक्ति आता है, उसकी बात सुनी जाए, न कि उसे जज किया जाए। जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा तो पुलिस को जनता का सहयोग भी मिलता और जनता का भला भी होता है। सही में देखा जाए तो जनता ही पुलिस की ताकत है।

Samachar First

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

7 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

7 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

7 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

7 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

7 hours ago