Follow Us:

हिमाचल के डॉक्टर गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में बने सांसद

पी.चंद, शिमला |

जिला हमीरपुर के गलोड़ निवासी डॉ गौरव शर्मा  न्यूजीलैंड में सांसद बने है। उनकी इस उपलब्धि ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में शनिवार को घोषित हुए चुनावी परिणामों में डॉ. गौरव शर्मा ने हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है।

डॉ. गौरव शर्मा को 15873 मत प्राप्त हुए जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी नेशनल पार्टी के नेता टीम को 11487 वोट प्राप्त हुए। डॉ. गौरव शर्मा अपने परिवार सहित कई साल पहले न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए हैं। उनके पिता हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. गौरव शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के भांजे हैं। डॉ. गौरव ने इससे पहले भी न्यूज़ीलैंड में चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत दर्ज़ नही कर पाए थे।