हिमाचल

हिमाचल के डॉक्टर्स ने वापस ली हड़ताल, प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने दिया ये आश्वाशन

हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की प्रधान स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश से मंगलवार को वार्ता हुई. प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उनका निपटारा करने का आश्वाशन दिया. प्रधान सचिव स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सकों की मांगे माने जाने पर संघ ने अपनी पेन डाउन स्ट्राइक वापस ले ली है. मांगे मानने के लिए डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य सचिव एवं सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है.

इस वार्ता में डॉ. अनुपम बधन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर महासचिव हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ. राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ. प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर हितेन बनियान संयुक्त सचिव, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, योगराज महासचिव शिमला इकाई डॉ. विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ. भरत भूषण, डॉ. सुमेष शर्मा, डॉक्टर चेतन चौहान राहुल गुप्ता मौजूद रहे.

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर डेढ़ घंटे पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे थे जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी.

 

Vikas

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

17 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

17 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

17 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

19 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

20 hours ago