Follow Us:

धर्मशाला में मिलेगा अब जेल का खाना, कैदी खिलाएंगे खाना

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला में लाला लाजपत राय सुधार गृह में कैदियों के सुधार में कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें कैदी अब रेस्टोरेंट व बेकरी चला रहे हैं। यह जानकारी धर्मशाला सुधार गृह के अधिकारी विकास भटनागर ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही धर्मशाला सुधार गृह में जेल की थाली शुरू की जा रही है क्योंकि लोगों द्वारा इसी मांग अक्सर रहती है कि हमें जेल का खाना खाना है।

धर्मशाला सुधार गृह के अधिकारी विकास भटनागर ने बताया कि कई लोगों की डिमांड आ रही थी कि हमें जेल का खाना खाना हैं। इसी के चलते हम जल्द धर्मशाला में जेल की थाली शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मान्यता है कि जेल का खाना खाने से कई कष्ट दूर होते है।