हिमाचल

‘सरकार सही तरीके से लागू करे न्यू पे कमीशन, कर्मचारियों को बांटने का प्रयास न करें’

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने न्यू पे कमीशन को सही तरीके से लागू करने में विफल होने के आरोप लगाए हैं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने के आरोप लगाए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर की नियुक्ति को भी असंवैधानिक करार दिया।

विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने पहले ही न्यू पे कमीशन को देरी से लागू किया और अब इसमें कर्मचारियों को उलझा दिया है। इसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। पे कमीशन को 31 दिसंबर 2015 के बाद 2.59 के फैक्टर के साथ सभी कर्मचारियों को लगाया जाना चाहिए था और अगर उसके बाद कोई विसंगति निकलती है तो उसको दूर करने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। महासंघ अध्यक्ष विनोद कुमार ने सरकार से जल्द कर्मचारियों के मसलों को हल करने का आग्रह किया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago