Follow Us:

सेवानिवृत पुलिस महानिदेशकों ने दिए पुलिस व्यवस्था सुधार के लिए सुझाव

पी. चंद |

आज पुलिस मुख्यालय, शिमला में सेवानिवृत पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता संजय कुंडू ने की जिसमें कई सेवा निवृत डीजीपी भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देष्य सेवानिवृत पुलिस महानिदेशकों के साथ विचार-विमर्ष करके औरउनके अनुभवों के आधार पर भविष्य के लिए पुलिस विभाग की कार्य योजना तैयार करना था।

सम्मेलन के दौरान सभी सेवानिवृत पुलिस महानिदेशकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये और हिमाचल पुलिस की व्यवस्था को सुधारने हेतु कई सुझाव दिए।

1. पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करवाना।
2. कानून के शासन का और अधिक सख्ती से पालन करवाना।
3. जांच ऐंजेसी और अभियोजन के बीच अधिक समन्वय स्थापित करना एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अभियोगों के अन्वेशण करने पर बल देना।
4. प्रदेश के प्रत्येक जिले में आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली को सुदृढ़ करना
5. जनता और पुलिस के बीच समन्वय सज करना औऱ पुलिस सामुदायिक योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ करना।
6. पुलिस विभाग में Manpower का उचित प्रयोग करना।
7. जिन लोगों द्वारा सोषल मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को सुधारने के प्रभावी सुझाव दिए जाते है, उन व्यक्तियों से सम्पर्क करना।
8. मानव अधिकारों के प्रति पुलिस कर्मचारियों को जागरूक करना
9. मुख्यालय, रेंज औऱ  जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों के कार्य समूह बनाना ताकि पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार हेतु नीतिपूर्वक निर्णय लिए जा सकंे।
10. पुलिस विभाग में महिला अधिकारियों की संख्या को बढ़ाना।
11. प्रदेश के ग्रामीण ईलाकों में बीट प्रणाली को और सुदृढ़ करना।
12. शिमला व धर्मशाला में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था स्थापित करना।
13. थाना स्तर पर प्रबन्ध को सुदृ-सजय़ बनाना।