<p>राज्यपाल बडांरू दत्तात्रेय ज़िला कांगड़ा के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज पालमपुर पहुंचे। ज़िला कांगड़ा का राज्यपाल का यह पहला दौरा है। राज्यपाल ने होल्टा में विवेकानन्द चिकित्सा संस्थान का दौरा किया जहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने उनका स्वागत किया।</p>
<p>राज्यपाल को ट्रस्ट में चलाई जा रही प्राकृतिक चिकित्सा के तहत आने वाली गतिविधियों जैसे निर्मय सेंटर ऑफ ट्रस्ट, फिजियोथेरेपी, कॉम्बिनेशन थेरेपी, निरन्तर निष्क्रिय गति आदि के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने साधना कम्पलैक्स औऱ विश्रान्ति के नाम से निर्मित हो रहे वृद्धाश्रम का भी दौरा किया, जिसके बारे में शांता कुमार ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी।</p>
<p>दत्तात्रेय ने लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने औऱ संस्थान द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए ट्रस्ट के प्रबन्धन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा समय की मांग है और इसका और अधिक प्रचार करना आवश्यक है। संस्थान द्वारा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाएं सराहनीय हैं।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…