Follow Us:

सरकार की नई शुरुआत, व्यापारियों को ज़मीन बेचने के इच्छुक तो जाएं ‘प्राइवेट लैंड बैंक’

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश सरकार व्यापारियों की सहूलियत के लिए एक प्राइवेट लैंड बैंक बनाने जा रही है। इसमें व्यक्तिगत मलकीयत भूमि से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध होगी। इससे व्यापारियों को नये उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर जमीन लेने में सुविधा होगी।

ये जानकारी देते हुए जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबंधन राजेश कुमार ने बताया कि हिमाचल लोग यदि व्यापारियों को अपनी जमीन बेचने अथवा लीज पर देने के इच्छुक होंगे, तो वे ज़मीन का सारा ब्यौरा लैण्ड बैंक जिला उद्योग केन्द्र धर्मशाला में जमा करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त वे ब्लॉक स्तर पर भी खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में प्रसार अधिकारी(उद्योग) से भी जानकारी ले सकते हैं औऱ अपनी सूचना प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार इसी साल जून में एक ग्लोबल इन्वेस्टर मीट आयोजित करवाने जा रही है। इस मीट में पूरे भारत के अतिरिक्त अन्य देशों के उद्योगपति और प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा सरकार उन्हें प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने हेतु आमंत्रित करेगी। इन सभी उद्योग धन्धों की स्थापना हेतु वर्तमान में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी भूमि की आवश्यकता पडे़गी। इसके लिए सरकार एक प्राईवेट लैण्ड बैंक बना रही है।