Follow Us:

IPS नेगी पर आज फैसला लेगी सरकार, लश्कर को सूचनाएं लीक करने पर हुए गिरफ्तार

|

लश्कर को तैयाब सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार आइपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी के मामले की फाइल राज्य सरकार को भेज दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने उसे शुक्रवार 3.40 बजे गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी है। इस आधार पर अरविंद को जांच एजेंसी की हिरासत में रविवार को 3.40 बजे 48 घंटे पूरे होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 48 घंटे तक जांच एजेंसी की हिरासत में रहने पर ही डिम्ड सस्पेंशन के आदेश जारी होंगे। यह आदेश हिमाचल के गृह विभाग द्वारा जारी होगा। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी से संबंधित सारी सूचना प्रदेश सरकार को भेज दी है, जिससे सरकार निर्णय ले सके। प्रदेश सरकार की ओर से आज शाम आईपीएस अफसर पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। आईपीएस अफसर पर संगीन आरोप है। ऐसे में अब उनकी मुश्किलें आसान होने वाली नहीं हैं। एनआइए के अधिकारी मामले की तय तक जांच कर रहे हैं।