Follow Us:

हमीरपुर जिला को मिलेंगे 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, डीसी ने जनप्रतिनिधियों-कर्मियों को दी बधाई

जसबीर |

जसबीर। हमीरपुर जिला को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर प्रर्दशन करने और पंचायती राज संस्थाओं में बढ़िया करने पर एक साथ 3 राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। डीसी देवश्वेता बानिक ने कहा कि जिला हमीरपुर को अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पहला स्थान हासिल हुआ है। इसी के साथ ब्लॉक पंचायत समिति नादौन को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

इसके अलावा विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही को भी एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदान किए जाएंगे। डीसी ने एक साथ तीन तीन राष्ट्रीय पुरस्कार हमीरपुर जिला को मिलने पर गर्व महसूस करते हुए जिला के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने इन संस्थाओं के सभी जनप्रतिनिधियों को भी बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह पूरी टीम मेहनत करती रहेगी और नए-नए आयाम छूते रहेंगे।

बता दें सराहनीय काम करने वाली पंचायतीराज संस्थाओं को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर 4 पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार एक बार फिर जिला हमीरपुर की पंचायत समिति नादौन को दिया जाएगा। पंचायत समिति नादौन को यह पुरस्कार वित्त वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट काम के लिए मिलेगा। वित वर्ष 2019-20 में भी पंचायत समिति नादौन ने ही यह पुरस्कार जीता था।