हिमाचल

कोरोना की दूसरी डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बना हिमाचल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

वैक्सीनेशन के मामले में हिमाचल प्रदेश काफी तेजी से उभर रहा है। अब हिमाचल प्रदेश कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। शनिवार को प्रदेश में 53,86393 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को बिलासपुर में एम्स की ओपीडी के शुभारंभ पर हिमाचल को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाला देश का पहला राज्य बनने की घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 53.77 लाख लोगों को लगाने का लक्ष्य था। शनिवार को 46,926 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 916 केंद्र स्थापित किए थे।

प्रदेश में 58.37 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। इनमें अन्य राज्यों के मजूदरों के अलावा पर्यटक भी शामिल थे। इस कारण 55.23 लाख लोगों को दूसरी डोज के लक्ष्य को संशोधित कर 53.77 लाख का लक्ष्य रखा गया। पहले निर्धारित लक्ष्य को 30 नवंबर तक पूरा करने की योजना थी, फिर इसे चार दिसंबर तक बढ़ाया था।

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले राज्यों में हिमाचल के पहले नंबर पर आने के बाद 92 प्रतिशत के साथ सिक्किम दूसरे और 90 प्रतिशत के साथ केरल तीसरे स्थान पर है। जिलावार रिपोर्ट की बात करें तो कांगड़ा में 1203240 पहली डोज़, जबकि 1140439 दूसरी डोज़ लगी है। मंडी में पहली डोज़ 792082 लोगों को, जबकि 738818 लोगों को लगी है। इसी तरह से बाकी जिलों की रिपोर्ट भी नीचे दी गई है…

  • शिमला, 696763, 634019
  • सोलन, 707529, 584326
  • ऊना, 441319, 429298
  • सिरमौर, 438284, 410187
  • हमीरपुर, 383079, 361954
  • चंबा, 374103, 352605
  • कुल्लू, 361902, 322643
  • बिलासपुर, 327226, 318150
  • किन्नौर, 79979, 68460
  • लाहौल स्पीति, 32153, 25494
Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

3 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

27 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

36 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

49 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago