Follow Us:

किन्नौर में 17 औऱ रामपुर में 6 ITBP के जवान निकले कोरोना संक्रमित

पी. चंद |

किन्नौर में 17 ITBP जवान और शिमला के रामपुर में ITBP के 6 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में ड्यूटी दे रहे कुल 23 जवान एक साथ पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर के जवान छुट्टी काटकर वापस आए है जबकि जम्मू से आए 59 जवानों में से किन्नौर में 17 जवान कारोना पॉजिटिव पाए गए है। इनके संपर्क में आए जवानों को सूची निकाली जा रही है औऱ इन्हें उपचार दिया जा रहा है।