<p>शिमला में आयोजित 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम ने जीता है। RSB चेन्नई उप-विजेता जबकि हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।</p>
<p>उधर महिला वर्ग में RSB जयपुर विजेता, हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम उप-विजेता और महाराष्ट्र सिविल सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी ने किया। मुख्य सचिव ने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना और प्रचलित खेल है। भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका शुभारम्भ करवाया गया है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। 40 सालों के अन्तराल के बाद इस खेल की मेजबानी करने का अवसर हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड को मिला है, जो अत्यन्त गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने किया, यह हमारे लिए अत्यन्त हर्ष की बात है।</p>
<p> </p>
Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…
Postmaster Embezzlement Case: चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…
Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…
Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…
18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…
State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…