हिमाचल

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश के धान की खरीद पर रोक लगा दी है। अब हिमाचल के किसान अपने धान को केवल नालागढ़ और मलपुर स्थित खरीद केंद्रों में बेच पाएंगे। इस बार बीबीएन क्षेत्र में करीब 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती की गई है, जिससे लगभग 18 हजार मीट्रिक टन धान के उत्पादन की उम्मीद है।

यह समस्या पहले भी उत्पन्न हुई थी, जब पंजाब ने हिमाचल के किसानों से धान और गेहूं की खरीद बंद कर दी थी। पंजाब के आढ़तियों और हिमाचल के किसानों के बीच मिलीभगत के कारण यह रोक लगाई गई थी। अब पंजाब के किसान यह मांग कर रहे हैं कि उनके धान की खरीद पहले हो और उसके बाद ही हिमाचल के धान की खरीद की जाए, जिसके कारण पंजाब की मंडियों में हिमाचल के धान को नहीं लिया जा रहा है।

किसान अब वापस नालागढ़ और मलपुर के खरीद केंद्रों में आकर अपने धान को बेच रहे हैं। चार दिनों में ही नालागढ़ और मलपुर के केंद्रों में 41 किसानों ने 1689 क्विंटल धान बेचा है। खरीद केंद्रों में अब किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

किसान यूनियन की प्रतिक्रिया: किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के असमान व्यवहार के चलते पंजाब के धान विक्रेताओं की धान की खरीद नहीं हो रही है। इससे आढ़तियों ने हिमाचल के किसानों का धान लेने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण अब हिमाचल के किसान खरीद केंद्रों में ही अपना धान बेच रहे हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

  Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

1 hour ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

2 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

2 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

2 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

3 hours ago

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

5 hours ago