<p>प्रदेश में लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत काफी ख़राब रही। जैसे ही प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसें लोगों को लाना शुरू किया वैसे ही कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने लगे। अब लगातार प्रदेश में अलग-अलग जिलों से मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 का बुलेटिन जारी किया है। इसमें आज सोमवार 5 बजे तक का आंकड़ा दर्शाया गया।</p>
<p>मीडिया बुलेटिन में 18 केस एक्टिव दर्शाए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा चंबा जिला के हैं। चंबा से 6 केस एक्टिव चल रहे हैं जबकि कांगड़ा से 5 मामले एक्टिव हैं। इसके साथ ही हमीरपुर औऱ बिलासुपर से 2-2 मामले एक्टिव हैं, जबकि मंडी, शिमला और ऊना से 1-1 मामला एक्टिव हैं। इसमें सोमवार को सोलन से नालागढ़ से महिला नर्स का मामला पंजाब में ही एक्टिव बताया जा रहा है उसे सोलन जिले में नहीं रखा गया। लेकिन यहां पर महिला के घर लोगों को क्वांरटीन किया गया है क्योंकि महिला ड्यूटी के लिए हर रोज अप-डाउन करती थी।</p>
<p>इसके साथ ही प्रदेस में कुल कोरोना का आंकड़ा 59 हो चुकी है जिसमें 18 एक्टिव हैं जबकि 4 शिफ्टिड हैं, 2 की मौत हो चुकी है और बाकी बचे ठीक हो चुके हैं।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…