Follow Us:

देश के पहले पैराग्लाइडिंग संस्थान का काम हुआ शुरू, बीड़ बिलिंग में बनेगा

मृत्युंजय पुरी |

दुनिया भर में पहचान बना चुका कांगड़ा का बीड़ बिलिंग स्थान अब एक बार फिर से अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। बता दें कि बीड़ बिलिंग पूरी दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर हो चुका है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के बड़े-बड़े आयोजन भी हो चुके हैं। अब यहां पर देश का पहला पैराग्लाइडिंग संस्थान बनने जा रहा है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इस संस्थान में पैराग्लाइडिंग के कोर्स करवाये जाएगा और इसके बारे में सिखया जाएगा। भारत सरकार दोबारा एडीबी प्रोजेक्ट के तहत इस काम को किया जा रहा है।

डीसी कांगड़ा ने कहा कि बीड़ बिलिंग पूरी दुनिया मे पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध हैं और यहां पर केई आयोजन भी हो चुके हैं। कांगड़ा में एक बड़ी शुरुआत हुई है और पूरे भारत वर्ष में यह पहला संस्थान होगा जहां पर पैराग्लाइडिंग के बारे में सिखया जाएगा और कोर्स करवाये जाएंगे। यह एडीबी फंडड प्रोजेक्ट है और लगभग 7 करोड़ रुपये का इसमें प्रवधान किया गया है।