Follow Us:

28 दिन से कांगड़ा में आए विदेशी और कांगड़िये SDM को दे अपनी डिटेल्स: DC कांगड़ा

डेस्क |

कांगड़ा में कोरोना वायरस से मौत के बाद सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं। जिला के मुखिया ने तत्काल प्रभाव से लोगों से अपील की है लेकिन पिछले 28 दिनों में जो भी विदेशी कांगड़ा जिला में आया है वे सब डिविज़न से संपर्क करें और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाए। इसी के साथ बाहरी देशों से जो हिमाचली यहां पहुंचे है वे भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं औऱ अपने घरों पर ही रहें। 

इससे पहले डीसी कांगड़ा ने कल बाहरी राज्यों में रह रहे कांगड़ियों की लिस्ट तैयार करने की बात भी कही थी। ऐसे में जो भी लोग बाहरी राज्य या बाहर देश से आते हैं तो वे अलर्ट पर रहेंगे। ख़ास तौर पर जिला प्रशासन उनपर नज़र रखे रहेगा। डीसी कांगड़ा ने साथ ही साथ लोगों से घरों में बने रहने की अपील की है।