Categories: हिमाचल

कांगड़ा में पंचायत चुनावों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी

कांग़ड़ा जिला में तीन चरणों में हुए पंचायती राज चुनाव में कोताही बरतने पर कुछ अधिकारियों औऱ कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इनमें दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनका जवाब तीन दिन के भीतर न देने पर चुनाव आयोग अगली कार्रवाई करेगा।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों के मुख्यालय भी तय कर दिए हैं, जहां ये रिपोर्ट करेंगे। उनका मुख्यालय भी बदल दिया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांगड़ा ब्लॉक की हलेड़कलां पंचायत के प्रधान पद के चुनाव के दौरान असिस्टेंट रिटर्निग ऑफिसर (एआरओ) अनिल कुमार को ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय बदलकर नगरोटा बगवां कर दिया है।

वहीं इंदौरा ब्लॉक की बसंतपुर पंचायत के एआरओ दीप कुमार को भी चुनाव ड्यूटी में कर्तव्य परायणता का दोषी और फिर से चुनाव करवाने के लिए सरकारी खजाने पर बोझ पड़ने पर निलंबित कर दिया है। अगले आदेश तक उन्हें खंड विकास कार्यालय नूरपुर में रखने का आदेश दिया है। इसी मामले में बसंतपुर पंचायत के सचिव धर्मपाल को इंटरनेट मीडिया में प्रधान के परिणाम की सीट बनाकर वायरल करने और फिर चुनाव करवाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम मतदाता सूची से गायब होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने धर्मशाला ब्लॉक की रक्कड़ पंचायत के सचिव अमित कपूर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। सुलह ब्लॉक की पंचायत थुरल कनसुआ के पोलिग बूथ तीन में पंचायत समिति के चुनाव में पोलिंग पार्टी की बड़ी चूक मामले में एआरओ विनोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां बैलेट पेपर में पांच उम्मीदवारों का उल्लेख नहीं किया था।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

9 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago