Follow Us:

बेवजह घरों से बाहर निकले तो होगा मामला दर्ज: SP कांगड़ा

मनोज धीमान |

कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश पूरे ऐहतियात बरते जा रहे हैं। मौजूदा वक़्त में कांगड़ा जिला में इमरजेंसी की स्थिति ज्यादा बनी है और इसी कड़ी में जिला प्रशासन समय-समय पर लोगों को अवगत करवा रहा है।

इसी कड़ी में एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने अपने फसेबुक पेज पर लोगों से घर में रहने की अपील की है। अपने पेज पर उन्होंने लिखा है कि अग़र कोई बेवजह सड़कों पर घूमता हुआ पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। IPC की धारा की 188, 270 और 269 तहत उनपर मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को घरों से न निकलने की भी अपील की।

याद रहे कि सोमवार 23 मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन हो चुका है। कांगड़ा जिले को सबसे पहले लॉकडाउन किया गया था क्योकिं जो 2 केस पॉजिटिव आए हैं वे इसी जिले के हैं। इसी के चलते अब जब लॉकडाउन है तो चेकिंग के दौरान कई लोग बेवजह सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते एसपी कांगड़ा ने ये आदेश जारी किए हैं।