Follow Us:

धर्मशाला शहर को किया जा रहा सेनेटाइज, निगम ने विभागों के साथ चलाया अभियान

डेस्क |

कोरोना के खतरे को देखते हुए जहां नगर निगम पिछले दो-तीन दिन से शहर को सेनेटाइज करने में जुटा हुआ था, वहीं वीरवार को फायरब्रिगेड के सहयोग से नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सेनेटाइजेशन का काम शुरू किया। निगम प्रशासन की मानें तो नगर निगम कर्मियों के माध्यम से सेनेटाइजेशन का काम जल्द नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब फायरब्रिगेड के सहयोग से यह काम जल्दी होगा और आगामी कुछ दिनों में पूरे शहर को सेनेटाइन कर दिया जाएगा।

नगर निगम द्वारा फायरब्रिगेड के सहयोग से सेनेटाइन करने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। निगम मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पिछले दो-तीन से नगर निगम के कर्मचारी शहर को सेनेटाइज कर रहे थे, लेकिन पिछले कल फायरब्रिगेड से संपर्क किया गया, जिससे कि सेनेटाइजेशन का कार्य जल्दी हो सके। आगामी दिनों में नगर निगम फायरब्रिगेड के सहयोग से पूरे शहर को सेनेटाइज करेगा।