Categories: हिमाचल

कांगड़ा की बेटी नीतिका की मौत पर शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

कांगड़ा की रहने वाली नीतिका की मौत पर शहरवासियों और परिजनों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला औऱ नीतिका को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने 2 मिनट का मौन रखा और नीतिका के मौत पर शोक व्यक्त किया। याद रहे कि कांगड़ा की रहने वाली नीतिका ने नहर में छंलाग लगाकर अपनी जान दी थी। इस संदर्भ में चंडीगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज है और नीतिका के ससुराल वालों से पूछताछ जारी है।

क्या है मामला..?

दरअसल, कांगड़ा की बेटी नीतिका की शादी एक चंडीगढ़ के हेमंत शर्मा से हुई थी। इस दौरान कई दफा उसका पत्ति उसे परेशान करता था और मारता पीटता था। यहां तक कि ये भी बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी होने के बावजूद भी पति हेमंत ने बाहर भी कहीं अफेयर चला रखा था, जिसके चलते उनके घर में हर रोज लड़ाइंया का माहौल बना रहता था।

18 फरवरी को किन्हीं कारणों पर पति-पत्नी की हाथापाई हुई और पत्नी घर से ड्यूटी का बहाना देकर निकल गई। इस दौरान पत्नी नीतिक ने अपने पति हेमंत को पंजाब के आनंदपुर साहिब से फोन किया और नहर में छंलाग लगाकर सुसाइड करने की बात कही। हेमंत ने इसे सीरियस नहीं लिया और बेपहरवाह होकर घूमता रहा। अगले कई दिनों तक जब नीतिका कहीं नहीं मिली तो ससुराल वालों ने नीतिका के घरवालों को इत्तला किया।

अपने स्तर पर की जांच

इसके बाद नीतिका के माता-पिता और भाई अपने स्तर पर जांच करने लगे। नीतिका के पिता और भाई ने ये तक भी कहा कि कई बार पहले भी लड़ाइंया हुईं, लेकिन हमने बच्चे समझ कर इन्हें माफ किया और कॉपरोमाइस करवाया। लेकिन, अब हमारी बेटी नहीं मिल रही तो उसके पीछे ससुराल पक्ष जिम्मेदार है। यहां तक पुलिस ने इस दौरान कोई केस नहीं बनाया और ना ही जांच की।

27 को मिला शव

इसके बाद नीतिका का शव पटियाला में 27 फरवरी को गली-सड़ी हालत में मिला। शव मिलने के बाद 28 फरवरी को नीतिका का अंतिम संस्कार किया गया और नीतिका के घरवालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोपो का चिट्ठा खोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

कांगड़ा वासियों ने दी श्रद्धांजलि

इसी कड़ी में गुरुवार को कांगड़ा सेवियर्स संस्था के मद्देनज़र तमाम शहरवासियों ने कांगड़ा की इस बेटी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संस्था के मेंमर्बस हरीश, सन्नी, दीपक आदी ने कहा कि नीतिका के लिए कांगड़ावासियों ने 2 मिनट का मौन रखा और नम आंखों के साथ आखिरी विदाई दी।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

12 mins ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

1 hour ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

2 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago