हिमाचल

कांगड़ा में बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद, पुलिस ने ट्रैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

मार्च के माह से ही पर्यटक ज्यादातर हिमाचल का रुख कर रहे हैं। कांगड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में भी पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है जिसके चलते कांगड़ा पुलिस ने ट्रैकिंग को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

कांगड़ा एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा मैक्लोडगंज, पालमपुर, बैजनाथ और धर्मशाला में पर्यटक गर्मियों के मौसम में ज्यादा संख्या में आते हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ रही है। ज्यादातर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए स्नो लाइन त्रियुंड, करेरी झील, हिमानी चामुंडा, छोटा और बड़ा भंगाल का रुख कर रहे हैं।

ऐसा पाया जा रहा है कि पर्यटक निर्धारित ट्रैकिंग रूटों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ऊंचाई से नीचे देखने पर उन्हें लगता है कि शॉर्ट रूट अपनाकर वह जल्द नीचे पहुंच जाएंगे और इसी भ्रम में कई पर्यटक रास्ता भटककर खुद को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे पर्यटकों का पता चलने पर सर्च ऑपरेशन चलाकर रेस्क्यू कर लिया जाता है। संपर्क के अभाव में कई बार पर्यटकों की जान भी जा रही है।

पर्यटकों से की अपील

एसपी कांगड़ा ने पर्यटकों से अनुरोध है कि वह ट्रैकिंग के लिए जाते समय या लौटते समय निर्धारित ट्रैकिंग रूट का ही प्रयोग करें। याद रहे कि इससे पहले सर्दियों के मौसम में ट्रैकिंग पर रोक थी। चूंकि रास्ता भटकने औऱ बर्फ में फंसने से कई मौतें हुई थी। लेकिन अब पुलिस ने ट्रैकर्स से बताए रास्ते पर ही सफर करने का आग्रह किया है, ताकि कोई नुकसान न हो।

 

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

47 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

58 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago