Follow Us:

कांगड़ा: मां के शव को कंधों में उठाकर संस्कार के लिए ले गया बेटा, नहीं आया कोई आगे

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के रानीताल के अंतर्गत आते भंगवार गांव में वीरवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। ज़ब क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी मिली कि महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है तो उसको कंधा लगाकर शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। महिला के पुत्र ने अकेले शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पहुंचाया। महिला भंगवार पंचायत की पूर्व उपप्रधान भी रह चुकी है।

जानकारी के अनुसार ज़ब कोई शव को कंधा देने भी आगे नहीं आया। ऐसे में पुत्र मां के शव को पीठ पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़ा। वहीं उसके पीछे ढेड़ वर्ष के बच्चे को उठाये और दूसरे हाथ में अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाली सामग्री को लेकर उसकी पत्नी चली हुई थी।

इस बारे में भंगवार पंचायत के प्रधान सूरम सिंह ने बताया कि मैं बीमार था इसलिए मैं खुद उनके घर नहीं जा सका। लेकिन फिर भी मैंने अपने स्तर पर प्रशासेन से बात करी थी कि पीपीई किट और हर संभव सहायता परिवार को दी जाए।

मृतिका के लड़के वीर सिंह ने कहा कि मेरे रिश्तेदार पीपीई किट लेकर आ रहे हैं आप रहने दो। मैंने शव को उठाने के लिए दो ट्रैक्टर वालों से भी बात की लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। परिवार की गांव के कुछ लोगों ने मदद की है और वो लकड़ियां काटने हेतु जंगल में चले गए थे। वीर सिंह ने शव को अकेले ले जाने का निर्णय लेने में बहुत ही जल्दबाजी की। उसने मुझे इस बारे में नहीं बताया कि शव को कोई कंधा नहीं लगा रहा है नहीं तो हम कुछ कर सकते थे।