Follow Us:

कांगड़ा में कोरोना के 6 नए मामले, 4 दिल्ली, 1 चंडीगढ़ और 1 लुधियाना से लौटा

पी. चंद |

कांगड़ा जिला में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 व्यक्ति दिल्ली से लौटे हैं जबकि 1 चंडीगढ़ औऱ 1 लुधियाणा से वापस आया है। इन सभी को डीसीसीसी डाढ शिफ्ट कर दिया गया है। ये सभी लोग अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन थे जिसके चलते इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं है।

इसके अलावा कांगड़ा जिला में 4 लोगों का सफ़ल इलाज भी हुआ है। इन सभी को जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएगा और इन्हें 7 दिन के होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। इनमें चारों लोग बैजनाथ के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कांगड़ा जिला में अब 51 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में कुल आंक़ड़ा 184 है। हमीरपुर में अब केवल 45 केस एक्टिव चल रहे हैं यानी कांगड़ा में अब एक्टिव केस की संख्या सबसे ज्यादा है।