Follow Us:

तब्लीगी ज़मात से लौटे व्यक्ति पर FIR दर्ज, SP कांगड़ा ने की पुष्टि

मृत्युंजय पुरी |

दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से वापस लौटे कांगड़ा के एक व्यक्ति पर FIR दर्ज हुई है। उक्त व्यक्ति पर आरोप है कि उसने जहां अपनी मरकज की यात्रा की जानकारी छिपाई, वहीं खुद को क्वारंटाइन भी नहीं किया। इस संबंध में नूरपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी ज़मात के मरकज से जिला के सीमावर्ती क्षेत्र का एक व्यक्ति लौटा था, जिसने अपनी यात्रा की जानकारी छिपाई थी, वहीं निर्देशों के बावजूद खुद को क्वारंटाइन नहीं किया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।