Follow Us:

होम क्वारंटीन का पालन न करने वाले 2 लोगों पर केस दर्ज, SP ने की पुष्टि

मनोज धीमान |

कांगड़ा पुलिस ने क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा ने अपने फेसबुक पर ये जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि इन दोनों को हिमाचल में आने के बाद होम क्वारंटीन में रखा था। लेकिन इन्होंने इसकी अवहेलना की है जिसके चलते इनपर केस दर्ज किए गए हैं। ये केस लंबा गांव में IPC की धारा 269 और 270 के तहत दर्ज हुआ है। ये दोनों कर्फ्यू पास लेकर एंटर हुए थे।

साथ ही कांगड़ा पुलिस ने लोगों को ये भी आगाह किया है कि जो लोग बाहरी राज्यों से आए हैं वे होम क्वारंटीन का पालन करे। उन्हें 28 दिनों को होम क्वारंटीन दिया गया है। अग़र कोई भी इसकी अवहेलना करता पकड़ा गया तो उस पर केस दर्ज होगा। जिला प्रशासन और सरकार लोगों को घरों में लाने के लिए सहयोग कर रही है। जनता भी अपना सपोर्ट दे ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।