Follow Us:

ईलाज के दौरान कांगड़ा के जवान का दिल्ली अस्पताल में निधन

नवनीत बत्ता |

कांगड़ा के बीएसएफ जवान संजीव भारद्वाज का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया है। देहरादून में ड्यूटी के दौरान वे चक्कर आने पर नीचे गिर पड़े थे और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार को ईलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव देह आज शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा।

श़हीद संजीव भारद्वाज अपने पीछे पत्नी रजत भारद्वाज, एक 7 वर्षीय युवक अधर्व और 2 वर्षीय बेटी दिव्यांशी भारद्वाज तथा अपने बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया। संजीव भारद्वाज के पिता भी आर्मी रिटायर हैं और संजीव भारद्वाज का एक बड़ा भाई भी बीएसएफ में कमांडर है।