Categories: हिमाचल

नितिका के परिजनों को नहीं मिल रहा इंसाफ, खटखटाया हिमाचल पुलिस का दरवाज़ा

कांगड़ा की नितिका की चंडीगढ़ में हुई हत्या मामले में 1 महीने का वक़्त बीतने के बाद परिजनों को इंसाफ नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस भी मामले में जानबूझ के देरी कर रही है और नितिका के ससुराल वालों का भी कोई अता पता नहीं लग रहा। कई दफा उन्होंने ससुराल पक्ष के यहां फोन लगाया, लेकिन फोन या तो लग नहीं रहा या फिर कोई उठा नहीं रहा।

इंसाफ की मांग कर रहे नितिका के परिजनों ने शुक्रवार को कांगड़ा के कमेटी ग्राउंड में शहरवासियों से मीटिंग की और विचार किया कि इस केस को हिमाचल में लाया जाए। इसके चलते परिजनों ने एसपी कांगड़ा को ज्ञापन भी सौंपा और डीसी से मुलाक़ात कर यहां केस दर्ज करने की गुहार लगाई। परिजनों का ये भी कहना है कि नितिका ने एक फाइल में कुछ साक्ष्य और चीजें छिपाई थीं, जो अभी तक पुलिस के पकड़ से बाहर है। इसके अलावा उसकी एक बेटी भी है, जिसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों का कहना है कि एक महीने का वक़्त बीत जाने का बाद भी अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। लिहाजा, डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि नितिका को पहले किसी भारी चीज़ से सिर पर मारा गया है, उसके बाद उसे नहर में फेंका गया है। लेकिन, असली खुलासा जांच रिपोर्ट में ही होगा। पुलिस की लेट-लतीफि उनके सब्र के बांध को तोड़ रही है, जिसके चलते इस केस को यहां लाया जाए।

(आगे ख़बर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

याद रहे कि 18 फरवरी को नितिका घर से निकली थी, जिसके बाद उसका शव 27 फरवरी को पटियाला नहर में बरामद हुआ था। घर से जाने के बाद नितिका ने अपने पति को बकायदा फोन भी किया था और उसकी काली करतूतों को अपनी गले का फांस करार दिया था। नितिका के पति को सबकुछ पता होने के बावजूद भी उस दरिंदे इस सारे मामले को छिपाया, लेकिन भगवान का रूप माने जाने वाला बच्चा कभी झूठ नहीं बोलता। नितिका की बेटी परी ने इस मामले का सारा चिट्ठा खोल कर रख़ दिया था कि उसके पिता अक्सर उसकी मां को मारते थे। आख़िरी दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जिसके बाद ये घटना सामने आई थी।

इस वीडियो के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने नितिका के पति हेंमत को ग़िरफ्तार कर लिया और 3 दिन के रिमांड के बाद वे जेल में है। लेकिन परिजनों का कहना है चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है, जिसके चलते इस केस को हिमाचल में लाया जाए और हिमाचल पुलिस प्रदेश की बेटी को इंसाफ दिलाए।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago