Follow Us:

कुल्लू: पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले आरोपी को धरा, मामला दर्ज

ग़ौरव |

कुल्लू के आनी उप मण्डल में सोइधार के पास अफीम की खेती करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आनी पुलिस की टीम जब सोईधार क्षेत्र में गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने सेब के बगीचे के बीच अफीम की खेती देखी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम के पौधे उखाड़े और गिनती करने पर 205 पौधे पाए गए। पुलिस ने पांच पांच पौधे सैंपल हेतु लिए और बाकी पौधों को मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह खेती 85 फुट लंबे और 5 चौडाई बाले खेत में उगाई गई थी। अफीम के डोडे में चीरे लगाए गए थे। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने अफीम की खेती करने पर श्याम सिंह पुत्र खैला राम निवासी सोईधार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।