Categories: हिमाचल

‘नाम कार्तिक…उम्र 3 साल…दिल में छेद है…इलाज के लिए पैसा नहीं है’

'नाम कार्तिक है, उम्र 3 साल है, दिल में सुराख है, इलाज करवाने के लिए हमारे पास पैसा नहीं है। श्रीमान जी कृपा करके हमारे परिवार की मदद करें, आपकी बहुत मेहरबानी होगी।' अगर ये मैसेज कोई आपको तस्वीरों के साथ भेजे और मदद की गुहार लगाए… तो आप क्या करेंगे? ये सवाल इसलिए है क्योंकि श़ायद हमारी सरकारें और प्रशासन के लिए ये मायने नहीं रखता। ऐसे में अग़र आपको मैसेज आए तो आप भी शायद वही करेंगे… जो हर व्यक्ति, संस्थान अपने सर्विस के अनुसार करता है।

ग़रीबी से गुज़र रहे इस परिवार को अपने बेटे के इलाज के साथ-साथ अपने घर की भी चिंता है। उनका घर कब छिन जाएगा उसका कोई पता नहीं… क्योंकि जिस टूटे फूटे घर में ये परिवार रह रहा है वे नाज़ायज जगह पर है। उनकी पंचायत भी उन्हें यहां से निकालने को बोलती है और कई दफा उन्हें इसके लिए विरोध भी सहन करना पड़ा है। एक तो बेघर होने का डर और दूसरा बेटे के दिल में छेद का गम एक परिवार को कैसे आगे बढ़ने दे सकता है।

ऐसे में सिस्टम भी ऐसा जिसने इस परिवार को BPL परिवारों में नहीं रखा है। घर के मुखिया दिहाड़ीदार काम करते हैं और इतना नहीं कमा पाते कि अपने घर का ख़र्चा भी सही से चला सकें। अब आख़िर में इस परिवार ने समाचार फर्स्ट से मदद की गुहार लगाई है। मदद करते हुए सरकार, प्रशासन, समाजसेवियों और जनता को ख़बर करना हमारा काम है, जो हमने किया। अग़र आप इसमें कुछ भी सहयोग कर सकते हैं तो जरूर करें और ग़रीब परिवार को मदद दिलाएं। ये परिवार को कुल्लू के बूराग्रां गांव, पंचायत पचाली का रहने वाला है।

Acc no -36156780268

Name – Shanti Devi

Ifsc – SBIN0011852

BANK – SBI

branch – akhara bazar kullu

(Note- कृप्या अकाउंट नंबर जांच लें…)

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago