Follow Us:

CAA पर माकपा का प्रदर्शन, ‘देश को धर्म के नाम पर बांट रही बीजेपी’

ग़ौरव |

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ कुल्लू जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन हुआ। कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।  इस कानून के संशोधन को लेकर केंद्र सरकार को बुरी तरह से घेरा। मार्क्सवादी नेता होतम सौंखला ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। नागरिकता कानून में संशोधन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ कर कर रही है। देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि संविधान को तोड़ना बंद कर दें और धर्म के नाम पर देशवासियों को बांटने की कुचेस्टा न करें। इस संबंध में 8 जनवरी को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।