<p>कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवे दिन नारी गरिमा के लिए तीन हजार से अधिक महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और नारी सम्मान का संदेश दिया। पहाड़ी गीतों में बेटी है अनमोल, बुधूआ मामा सहित अनेकों परंपरागत गीत पर नाटी पेश कर महिलाओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी जागरुकता का संदेश दिया।</p>
<p>हालांकि, इससे पहले दशहरा उत्सव के दौरान 14 हजार से भी अधिक महिलाएं नाचकर कुल्लवी नाटी को लिम्का और गिनिज बुक ऑफ बल्ड रिकार्ड बना चुकी है। लेकिन रिकार्ड बनाने के बाद अब बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण, नारी गरिमा के लिए हर साल हजारों की संख्या में महिलाओं का सामूहिक नृत्य किया जाता है। लिहाजा इस बार भी 3 हजार से अधिक महिलाओं ने इस नृत्य में भाग लिया, जिसमें एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य कई सम्मानित महिलाओं शामिल रहीं।</p>
<p> </p>
Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…