Follow Us:

अपने बंगले पर आराम फरमा रही कंगना, ठंडी वादियों में शुरू की मॉर्निंग वॉक

डेस्क |

सर्दियों के मौसम में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने मनाली के बंगले में आराम फरमा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका यहां 1 सप्ताह तक रुकने का कार्यक्रम है जिसके बाद वे दिल्ली लौटेंगी। मंगलवार के दिन भी उन्होंने सुबह सवेरे ठंडी वादियों में सैर का मज़ा लिया और बंगले पर बैठकर धूप का आनंद लिया। 

दैनिक अख़बार के मुताबिक, कंगना के भाई की यहां सगाई होने वाली है जिसके चलते वे यहां आई हुई हैं। दीवाली में भी उन्होंने अपने बंगले पर ही सेलिब्रेशन किया है। ठंड के बीच सुबह छह बजे सैर करना नहीं छोड़ा। दिन को कंगना बंगले में ही रहीं। पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना का कुछ दिन मनाली में ही रुकने का कार्यक्रम है>