हिमाचल

75 फीसदी विकलांग होने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने निकला सनी ठाकुर, युवाओं को देंगे प्रेरणा

मंडी के बल्ह क्षेत्र गांव खयूरी के एक युवा सनी ठाकुर हिमाचल के कई नौजवानों के लिए अपने साहस के चलते प्रेरणा का संदेश दे रहे है। यदि इरादे बुलंद हो तो आदमी जीवन में कठिन से कठिन काम को भी अंजाम दे सकता है। 75 प्रतिशत विकलांग होते हुए भी सनी ठाकुर दुर्गम और शाहसी कार यात्रा के लिए अकेले ही निकल पड़े। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हरी झंडी दिखाकर इस युवा को यात्रा हेतु रवाना किया और अपना मिशन पूरा करने की उन्हें शुभकामनाएं दी।

सनी ठाकुर इस यात्रा को मंडी, मनाली, लाहुल स्पीति, पांगी, किस्तवाड़, लेह लद्दाख होते हुए पूरी करेंगे। वह इंडियन बुक और एशिया रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के उद्देश्य से ही इस यात्रा में अकेले ही निकले हैं। इस दौरान इस यात्रा को प्रायोजित करने वाली एजेंसी उन्हें लगातार मॉनिटर करती रहेगी।

सनी ठाकुर पहले से ही खेल खुद गतिविधियों में खूब हिसा लेते थे। इसके चलते पिता सूरज ठाकुर ने उसे स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में एडमिशन दिलवाई थी। लेकिन एक दिन सनी खेल हॉस्टल में ही एक मेजर दुर्घटना के शिकार हो गए और उन्हें रीढ़ की हड़ी में गहरी चोट आई। काफी इलाज करवाने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सके। डॉक्टरों ने उन्हें 75 प्रतिशत विकलांग घोषित किया। माना की सनी को चलने फिरने में बड़ी मुस्किल होती है फिर भी यह युवा ऐसी जोखिम भरी यात्रा करके अपनी जिंदा दिली का परिचय दे रहा है जो युवाओं के किसी प्रेरणा से कम नहीं।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago