<p>हिमाचल प्रदेश में व्हाइट इमरजेंसी लोगों की जान पर बन आई है। भारी बर्फबारी से बढ़ती ठंड और ऊपरी इलाकों में गाड़ियों फिसलने से अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रदेश के कई जिले भारी बर्फबारी होने से कट चुके हैं।</p>
<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगड़ा के गग्गल से एक साधू और ऊना के कुरियाला में कामगार की ठंड से मौत हो गई। मंडी के पध्धर के हिमरी गंगा में बर्फ में गाड़ी फिसलने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वहीं, लाहौल के गोंधला में हिमखंड गिरने से महिला मंडल में रह रहे दंपती और उसके दो बच्चे दब गए। उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।</p>
<p>इसके साथ ही चंबा के तीसा में हिमखंड गिरने से कई नुकसान हुआ औऱ किन्नौर में 3 जगह हिमखंड गिरने से एनएच-5 बाधित हुआ। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने से लोग घायल हुए हैं। कांगड़ा, ऊना के बाद डलहौजी में बिजली गिरने की ख़बर है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है।</p>
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…