Categories: हिमाचल

मंडी व्यापार मंडल ने लिया फैसला, शाम साढ़े 6 बजे तक ही खुलेगा बाजार

<p>महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने भले ही बाज़ारों को खोलने का समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित कर रखा हो। लेकिन वर्तमान में जिस तरह से बाजार कोरोना के डर के चलते खाली रह रहे हैं और काम काज खत्म होने के कगार पर है ऐसे में व्यापार मंडल अपने स्तर पर बाजार खोलने के फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंडी में अब बाज़ार शाम साढ़े 6 बजे तक ही खुलेंगे। ये फैसला मंडी व्यापार मंडल ने लिया है।</p>

<p>व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महिंद्रू ने कहा कि शुक्रवार से मंडी बाजार शाम साढ़े 6 बजे तक ही खुला करेगा। परिवहन निगम द्वारा अभी तक बसों के सभी रुट शुरू नहीं किये गए हैं और निजी बस ऑपरेटर भी अभी तक बसें नहीं चला रहे हैं। इसके चलते 6 बजे के बाद बाजार में बिल्कुल भी काम नहीं है। व्यापर मंडल से जुड़ी सभी संस्थाओं ने एक मत होकर यह निर्णय लिया है की हलवाई, ढाबा और रेस्टूरेंट को छोडक़र शुक्रवार से सभी दुकानें शाम साढ़े 6 बजे तक ही खुला करेंगी।</p>

<p>यह व्यवस्था दस दिन तक रहेगी। 14 जून के बाद हालातों को देख कर अगला निर्णय लिया जाएगा। व्यापार मंडल के महासचिव प्रशांत बहल ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर इस निर्णय की अनुपालना का आग्रह किया है। वहीं कांगड़ा के ज्वालामुखी में अब श़हर 7 बजे से 3 बजे तक खोलने का निर्णय की ख़बर सोशल मीडिया पर चर्चा पर है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

17 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago