Categories: हिमाचल

मंडी: गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, कल फिर होगा मतदान

<p>मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाली संधोल पंचायत के वार्ड नंबर-5 में गड़बड़ी करने वाले सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों को अब दो दिनों के अंदर जवाब देना होगा। वहीं जिन वार्डों में गड़बड़ी हुई है वहां पर कल यानी 21 जनवरी को फिर से मतदान करवाया जाएगा और इसके लिए नई टीमें वहां पर भेज दी गई हैं।</p>

<p>बता दें कि संधोल पंचायत के वार्ड नंबर 5 में तैनात पोलिंग पार्टी ने सभी बैलेट पेपर पर मतदाताओं के नाम लिख दिए थे। मतदान करने जा रहे मतदाताओं को उनके नाम वाला बैलेट पेपर दिया जा रहा था जिससे उनकी पहचान उजागर हो रही थी। एक मतदाता द्वारा शिकायत करने के बाद चुनाव आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मतपेटियों को सील कर दिया था। जांच में पाया गया कि इसी टीम ने 17 जनवरी को गवैला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में भी ऐसा ही किया था। इसलिए अब दोनों पंचायतों के वार्ड नंबर 5 में कल फिर से मतदान करवाया जाएगा।</p>

<p>उधर गवैला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में सिर्फ बीडीसी और जिला परिषद के लिए ही वोट पड़ेंगे। क्योंकि वहां वार्ड सदस्य और उपप्रधान का परिणाम घोषित हो चुका है। जबकि संधोल पंचायत के वार्ड नंबर पांच में वार्ड सदस्य, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए मतदान होगा। एसडीएम सरकाघाट सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्र पर आकर फिर से मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

5 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

5 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

5 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

9 hours ago