<p>पंचायती राज चुनावों के लिए बीजेपी लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रही है। एक बार फ़िर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण में लीडिंग का श्रेय लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों के द्वितीय चरण में 807 भाजपा समर्थित प्रधान जीते हैं और 830 उपप्रधान जीते हैं। भाजपा का प्रधान पद पर 72.45% का कब्जा रहा। यह प्रचंड जनसमर्थन अपने आप में एक इतिहास है।</p>
<p>जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के 3 साल पूर्ण हुए हैं उसके बाद भी जनता का अटूट विश्वास सरकार की सशक्त कार्यप्रणाली में बना हुआ है। भाजपा के संगठनात्मक जिला चंबा में 81%, नूरपुर 69%, देहरा 69%, पालमपुर 70%, कांगड़ा 70%, कुल्लू 55%, सुंदरनगर 63%, मंडी 57%, हमीरपुर 71%, उना 76%, बिलासपुर 68%, सोलन 72%, सिरमौर 65%,महासू 53%, शिमला 46% और किन्नौर में 61% प्रधान जीत कर आए हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि इस प्रचंड लहर में कांग्रेस के सभी दावे हवा-हवाई हो गए हैं। यह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार के अंदर जनता का पूर्ण विश्वास का सबूत है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे हैं। एक-एक योजना को घर-घर तक पहुंचाने में एक एक कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है जिसका परिणाम आज हमारे समक्ष आ गया है। उन्होंने कहा कि आज नगर निकाय के चुनावों में भाजपा 28 नगर निकायों में कब्जा कर चुकी है। इससे स्पष्ट होता है की हिमाचल की समस्त जनता प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल से संतुष्ट है।</p>
शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…
शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…
कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…
आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…
हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…
केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…