Follow Us:

मंडी: शिकारी देवी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, लग रहे लंबे-लंबे जाम

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीज़न जोरों पर है और पहाड़ी देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरे देश से घूमने आते हैं। इसी कड़ी में मंडी की जाने माने शिकारी देवी में भी अब पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। शिकारी देवी मंदिर वैसे तो लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है, लेकिन जब से सिराज के मुख्यमंत्री प्रदेश को मिले हैं उसके बाद से यहां की पोपूलैरिटी और भी बढ़ गई है।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

इसी के चलते अब यहां पर्यटन सीज़न काफी जोरों पर है, लेकिन व्यवस्थाओं में कमी के चलते यहां लंबे-लंबे जाम लग रहे है जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि, पिछली बार के पर्यटन सीज़न के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था की हुई थी। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पर्यटक काफी ज्यादा हैं। एक तरफ जहां पर्यटकों को ट्रैफिक से जूझना पड़ रहा है तो वहीं रहने की सुविधाओं में कमी पाई गई है। पर्यटकों को रहने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।