<p>प्रदेश में मीटर टैक्सी चलाने के ऐलान करने के बाद अब सरकार ने टैक्सी की किराये दरें तय कर दी हैं। अब लोगों को सस्ते दामों में टैक्सी का आरमदायक सफर मिल सकेगा। आरटीओ कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले एक किलोमीटर के लिए 50 रुपये फिक्स किराया है और उसके बाद सफर जारी रखने के लिए किलोमीटर के हिसाब से 15 रुपय की दर किराया लगेगा।</p>
<p>आरटीओ ने बताया कि कार में वेटिंग चार्जर 25 रुपये प्रति घंटा और सामान के लिए 5 रुपये प्रति वस्तु चार्ज भी लगेगा। हालांकि, इसमें छोटे कैरी बैग्स और अटैची आदी नहीं गिना जाएगा। साथ ही रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक उपरोक्त दरों का 10 प्रतिशत अधिक किराया लिया जाएगा।</p>
<p>ग़ौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार मीटर टैक्सी कैब की सुविधा दी जा रही है और अब HP परमिट यानी 02 नंबर टैक्सियों पर मीटर लगाना जरूर होगी। आरटीओ विशाल ने साफ कहा कि यदि किसी 02 नबंह टैक्सी पर मीटर नहीं लगा होगा तो उसे पास नहीं किया जाएगा। याद रहे के नेशनल परमिट टैक्सियों को मीटर टैक्सी के दायरे से बाहर रखा गया है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…