Follow Us:

24 जून को हिमाचल में मॉनसून देगा दस्तक, अच्छी बारिश होने की संभावना

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में मानसून 24 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। इस बार देश भर में मानसून 90 से 104 % रहनी की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मानसून 107 % रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि देश की तुलना में हिमाचल प्रदेश में मानसून काफी अच्छा रहेगा। प्रदेश में जुलाई महीने में ज्यादा बारिश होने की संभावना है जबकि अगस्त में सामान्य बारिश होगी। प्रदेश में 17 जून तक मौसम हल्का खराब रहेगा और कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गर्जन रहेगी। ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान में भी हल्की गिरावट होगी जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।