Categories: हिमाचल

नम आंखों से दी सांसद को अंतिम विदाई, सांसद के अंतिम दर्शनों को उमड़े लोग

मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा आखिर पंचतत्व में विलीन हो गए। जोगिंद्रनगर के मच्छयाल श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांसद राम स्वरूप शर्मा के बड़े बेटे शांतिस्वरूप शर्मा द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। इस दौरान उनके दोनों छोटे बेटों आनंद स्वरूप व क्रांति स्वरूप शर्मा ने भी बड़े भाई के साथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लिया।

इससे पूर्व रामस्वरूप शर्मा का पार्थिव शरीर वीरवार सुबह करीब 9 बजे उनके पैतृक निवास स्थान जलपेहड़ में दिल्ली से सडक़ के रास्ते पहुंचा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा, सतपाल सत्ती, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक विशेष रूप से उनके निवास स्थान पर उपस्थित रहे। उनके निवास स्थान में उनका पार्थिव शरीर आम जनता के लिए दर्शन करने को तकरीबन एक घंटे तक रखा गया। इस दौरान हजारों लोगों ने अपने लोकप्रिय सांसद की नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा, सतपाल सत्ती, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान से सलामी दी गई। सांसद राम स्वरूप शर्मा के अंतिम दर्शन करने के दौरान उनकी धर्मपत्नी चंपा शर्मा बेहोश हो गई। इस दौरान उपस्थित अन्य महिलाओं द्वारा ढाढस बंधाया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सांसद राम स्वरूप शर्मा की एक अलग कार्यशैली थी । उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ उस बारे दिल्ली में मामला दर्ज है व जांच की जा रही है। सांसद राम स्वरूप शर्मा की आत्महत्या बारे सीबीआई जांच करवाने बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे इस बारे पहले सांसद के घर के सदस्यों से बात करेंगें। और अगर वो इसमें अपनी सहमति जताते हैं तो इस बारे विचार किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

17 hours ago