हिमाचल

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज मध्य रात्रि से एक बार फिर मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है और यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। अगले तीन दिन तक मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 5 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ भी प्रवेश कर रहा है जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान विज़िबिलिटी भी कम रहेगी साथ ही नदी नाले भी उफान पर रहेंगे।मौसम विज्ञान केंद्र के इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 4 जुलाई व 5 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा प्रदेश में आज रात से पूरे प्रदेश भर में मानसून सक्रिय हो जाएगा।पूरे प्रदेश में इस दौरान बारिश होगी साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।चंबा,कांगड़ा,हमीरपुर, ऊना,बिलासपुर, सोलन,सिरमौर व मंडी के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।इस दौरान धुंध के कारण विज़िबिलिटी भी कम रहेगी।बारिश के कारण नदी नाले उफान र रह सकते है साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा।।इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के 5जुलाई से प्रवेश के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल स्पीति,चंबा व किनोर के ऊंचे स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।वहीं सुरेंद्र पॉल ने कहा कि इस दौरान धुंध के कारण विज़िबिलिटी कम होने कारण वाहन ध्यान से चलाएं।गत 24 घण्टों के दौरान मंडी सुंदरनगर में 110मिलीमीटर वहीं शिमला में 84 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।अगले कुछ दिनों में कांगड़ा और मंडी के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago