Categories: हिमाचल

सेब बागवानों की मांगें सरकार के सामने रखेगा पंचायती राज संगठन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश सेब बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार को 6 बिन्दुओ की एक रिपोर्ट सौपने जा रहा है। संगठन ने सेब बागवानों की समस्याओं को जानने के लिए 6 सदस्य फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था जिसने सेब बागवानों, लदानी और आढ़तियों से चर्चा करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

संगठन के समन्वयक और कमेटी के अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि कमेटी ने 6 सुझावों पर सरकार को अगले सेब सीजन तक काम करने की मांग की है जिससे बागवानों के साथ हो रही लूट को रोका जा सके। कमेटी ने अपने 6 सुझावों में बागवानी प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की सुविधा सुनिश्चित करने जिस पर कॉआपरेटिव सोसाइटी का कंट्रोल हो स्थापित करने की मांग की है।

इसके अलावा कमेटी ने बागवानों को अनावश्यक केमिकल का छिडकाव न करने के लिए जागरूक करना, समय पर सेब के पैसों का भुगतान सुनश्चित करना, फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने और एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक फल मंडी स्थापित करने की मांग की है।

कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जून 2020 सेब सीजन से पहले सुझावों पर काम नहीं किया गया तो संगठन सेब बागवानों को लामबंद करते हुए प्रदेश में बड़ा आन्दोलन करेगा। प्रदेश के सेब बागवानो के साथ हर साल लूट हो रही है जिसे सरकार रोकने में नाकाम साबित हुई है। इस साल सेब सीजन में भी बागवानों को फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पाए। देश में चल रही आर्थिक मंदी का प्रदेश के सेब बागवानों पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago