Categories: हिमाचल

राष्ट्रपति दौरा: पालमपुर से कांगड़ा जाने के लिए करना होगा 30 किमी. का एक्स्ट्रा सफर

<p>राष्ट्रपति के कांगड़ा दौरे के दौरान प्रशासन सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र सारे पुख्ता इंतजाम हो चुके हैं इस दौरान गग्गल से टांडा तक 3 घंटे रोड बंद रख़ने की प्रैक्टिस भी कर ली गई है।</p>

<p>इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने प्रैक्टिस करते हुए 3 घंटे के लिए गग्गल-टांडा रोड भी बंद रखा और इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रख़ी गई। अभ्यास के तौर पर पुलिस ने सफलता हालिस की है और उनके दौरे यानी 29 अक्टूबर को भी पुलिस की यही प्रणाली रहने वाली है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कोई दिक्कत न आए, इसलिए पुलिस ने एक अलग रोडमैप भी तैयार किया है जो 3 घंटे तक लागू रहेगा।</p>

<p>सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक कोई आपातकालीन स्थिति में किसी मरीज को टांडा ले जाना होगा तो पुलिस अपने निगरानी में एंबुलेंस को टांडा तक पहुंचाएगी। इस दौरान पालमपुर से कांगड़ा के लिए जाना है तो वाया बाबा बड़ोह होकर, नूरुपुर से पालमपुर जाना होगा तो वाया चड़ी घरोह धर्मशाला होते हुए जाना होगा। वहीं नगरोटा बगवां से धर्मशाला जाने वाले यातायात को वाया बलधर 53 मील होते हुए जाना होगा, जबकि पठानकोट से ज्वालामुखी जाने वाले वाहनों को 32 मील से होते हुए रानीताल पहुंचना होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

13 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

36 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago