हिमाचल

हिमाचल: 6 माह के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा का दीदार, सिर्फ इन्हें रहेगी अनुमति

प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फबारी के चलते आवाजाही के लिए बंद हो चुके हैं। इसी कड़ी में लाहौल स्पीति का रोहतांग दर्रा भी अब सैलानियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों के साथ आम वाहन भी अब मनाली के कोठी से आगे नहीं जा सकेंगे। सिर्फ सेना, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार ऑनलाइन परमिट की वेबसाइट भी बंद कर दी है। तापमान में गिरावट, नालों में पानी जमने और सड़क में फिसलन का खतरा होने से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अब पर्यटक छह माह तक रोहतांग दर्रा का दीदार नहीं कर सकेंगे। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि रोहतांग दर्रा को सैलानियों व आम लोगों के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

बीआरओ ने भी कहा है कि कम तापमान और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाली सड़क की सतह पर कई जगह पानी जम रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क की सतह से वाहनों के फिसलने से जानमाल के नुकसान का खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब कुल्लू जिला प्रशासन ने कोठी से आगे रोहतांग दर्रा तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद और रोहतांग पास परमिट जारी करने की वेबसाइट को भी बंद कर दिया है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago