<p>अब शिमला सचिवालय में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। मुख्य सचिव विनित चौधरी ने इस पहल की शुरूआत करते हुए ये निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार ACS समेत सभी अधिकारियों की अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह ठीक 10 बजे से पहले दफ्तर पहुंचना जरूरी होगा।</p>
<p>मुख्य सचिव के इस निर्देश के बाद से लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम लगाई जा सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी विनित चौधरी ने सभी अधिकारियों को 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे।</p>
<p>वहीं, बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी की बात करें तो इसमें हाजिरी लगाने का एक निर्धारित समय होता है। अगर निर्धारित समय के बाद मशीन में कोई हाजिरी लगाता है तो उसकी हाजिरी लेट टाइमिंग पर लगती है, जिससे उनकी समयसारिणी के बारे में पता चलेगा। इसीलिए सचिवालय में अधिकारियों को सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…