Follow Us:

यूक्रेन में अभी भी फंसें हैं हिमाचल के कई छात्र, हमीरपुर के अमन शर्मा ने लगाई गुहार

पी. चंद |

यूक्रेन में बदत्तर हो रहे हालातों के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों से अभी भी कई छात्रों के यूक्रेन में फंसने की ख़बरें आ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कई छात्रों के परिजन अपने बच्चों को घर वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

यहां तक जिला हमीरपुर के शहर वार्ड नंबर 4 के रहने वाले अमन शर्मा ने उन्हें यूक्रेन से निकालने की गुहार लगाई है। उनके घर न पहुंचने से उनके परिजन परेशान हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अमन शर्मा यूक्रेन में 2 सालों से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। 25 फरवरी को उनकी फ्लाइट थी लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वे वापस नहीं लौट पाए। वीडियो कॉल के जरिये परिवार वालों से बातचीत तो होती है लेकिन असल में परिजन उससे बात करके और भी चिंतित हो जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो अकेले हमीरपुर जिला के ही 32 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनमें अब तक 14 की घर वापसी हो चुकी है। हिसाब लगाए तो अभी भी 18 लोग यूक्रेन में ही फंसे हैं। ऐसा ही आंकड़ा हिमाचल के शिमला, कांगड़ा और बाकी जिलों का भी है जिसमें कई छात्र लौट चुके हैं जबकि कई अभी भी फंसे हैं। बजाए केंद्र सरकार छात्रों को निकालने के चुनाव में मस्त है। हिमाचल सरकार आए दिन प्रयास तो कर रही है लेकिन हमले के इतनों दिनों बाद भी सिर्फ 108 लोग ही हिमाचल लौट सके हैं. अब देखना ये होगा कि आए दिन यूक्रेन में बिगड़ रहे हालातों के बीच सरकार इन भारतीयों के लिए क्या मदद करती है?