Follow Us:

कांग्रेस में शामिल हुए पत्रकार जीएस तोमर, चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका!

पी. चंद |

2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार अपने वोट बैंक को बढ़ाने पर बल दे रही है। इसी कड़ी में अब 15 साल तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वाले पत्रकार ने कांग्रेस का दामन थामा है। पत्रकार जीएस तोमर प्रभारी राजीव शुक्ला के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। तोमर पांवटा साहिब सिरमौर से ताल्लुक रखते हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में तोमर किसी बड़ी भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

याद रहे कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपना कुनबा बढ़ाने पर बल दे रही हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर AAP पार्टी ने भी ताल ठोक दी है और अब पार्टी दोनों प्रमुख पार्टियों को चुनौती देगी।